Saturday 11 April 2015

गोरक्ष चालीसा

दोहा गणपति गिरजा पुत्र को सुमिरु बारम्बार | हाथ जोड़ बिनती करू शारद नाम आधार || चोपाई जय जय जय गोरख अविनाशी | कृपा करो गुरुदेव प्रकाशी || जय जय जय गोरख गुण ज्ञानी | इच्छा रूप योगी वरदानी || अलख निरंजन तुम्हरो नामा | सदा करो भक्त्तन हित कामा || नाम तुम्हारो जो कोई गावे | जन्म जन्म के दुःख मिट जावे || जो कोई गोरख नाम सुनावे | भूत पिसाच निकट नहीं आवे|| ज्ञान तुम्हारा योग से पावे | रूप तुम्हारा लख्या न जावे || निराकार तुम हो निर्वाणी | महिमा तुम्हारी वेद न जानी || घट - घट के तुम अंतर्यामी | सिद्ध चोरासी करे परनामी || भस्म अंग गल नांद विराजे | जटा शीश अति सुन्दर साजे || तुम बिन देव और नहीं दूजा | देव मुनिजन करते पूजा || चिदानंद संतन हितकारी | मंगल करण अमंगल हारी || पूरण ब्रह्मा सकल घट वासी | गोरख नाथ सकल प्रकाशी || गोरख गोरख जो कोई धियावे | ब्रह्म रूप के दर्शन पावे || शंकर रूप धर डमरू बाजे | कानन कुंडल सुन्दर साजे || नित्यानंद है नाम तुम्हारा | असुर मार भक्तन रखवारा || अति विशाल है रूप तुम्हारा | सुर नर मुनि जन पावे न पारा || दीनबंधु दीनन हितकारी | हरो पाप हम शरण तुम्हारी || योग युक्ति में हो प्रकाशा | सदा करो संतान तन बासा || प्रात : काल ले नाम तुम्हारा | सिद्धि बढे अरु योग प्रचारा || हठ हठ हठ गोरछ हठीले | मर मर वैरी के कीले || चल चल चल गोरख विकराला | दुश्मन मार करो बेहाला || जय जय जय गोरख अविनाशी | अपने जन की हरो चोरासी || अचल अगम है गोरख योगी | सिद्धि दियो हरो रस भोगी || काटो मार्ग यम को तुम आई | तुम बिन मेरा कोन सहाई || अजर अमर है तुम्हारी देहा | सनकादिक सब जोरहि नेहा || कोटिन रवि सम तेज तुम्हारा | है प्रसिद्ध जगत उजियारा || योगी लखे तुम्हारी माया | पार ब्रह्म से ध्यान लगाया || ध्यान तुम्हारा जो कोई लावे | अष्ट सिद्धि नव निधि पा जावे || शिव गोरख है नाम तुम्हारा | पापी दुष्ट अधम को तारा || अगम अगोचर निर्भय नाथा | सदा रहो संतन के साथा || शंकर रूप अवतार तुम्हारा | गोपीचंद, भरथरी को तारा || सुन लीजो प्रभु अरज हमारी | कृपासिन्धु योगी ब्रहमचारी || पूर्ण आस दास की कीजे | सेवक जान ज्ञान को दीजे || पतित पवन अधम अधारा | तिनके हेतु तुम लेत अवतारा || अखल निरंजन नाम तुम्हारा | अगम पंथ जिन योग प्रचारा || जय जय जय गोरख भगवाना | सदा करो भक्त्तन कल्याना || जय जय जय गोरख अविनाशी | सेवा करे सिद्ध चोरासी || जो यह पढ़े गोरख चालीसा | होए सिद्ध साक्षी जगदीशा || हाथ जोड़कर ध्यान लगावे | और श्रद्धा से भेंट चढ़ावे || बारह पाठ पढ़े नित जोई | मनोकामना पूर्ण होई ||

No comments:

Post a Comment